Rishabh Pant Car Accident: टीम इंडिया (Team India) के स्टार क्रिकेटर ऋषभ पंत (Rishabh Pant) की कार का एक्सीडेंट हो गया है। पंत की BMW कार शुक्रवार को तड़के दिल्ली-देहरादून हाइवे पर सड़क के डिवाइडर से टकरा गई, जिसके चलते उन्हें कई चोटें आई हैं। सूत्रों ने CNN न्यूज 18 को बताया कि गाड़ी चलाते वक्त ऋषभ पंत को नींद की झपकी आ गई। इस वजह से उनकी कार डिवाइडर से टकरा गई और उसमें आग लग गई। 25 वर्षीय पंत रूड़की स्थित अपने घर जा रहे थे। उन्हें दुर्घटना के बाद स्थानीय अस्पताल ले जाया गया। उन्हें सिर, पीठ और पैरों में चोट आई हैं, लेकिन उनकी हालत स्थिर है।
