Russia-Ukraine War: रूस और यूक्रेन के बीच युद्ध का आज (बुधवार) 14वां दिन है। इस जंग से इन दोनों देशों को तो नुकसान हो ही रहा है, लेकिन इससे पूरी दुनिया पर जो महंगाई बम फूटा है, उससे कोई भी देश अछूता नहीं है। कच्चे तेल की बढ़ती कीमतें पहले ही महंगाई की आग में घी डालने का काम कर रही थीं, अब रूस पर आए नए कड़े प्रतिबंधों से अब दुनियाभर के कारोबार को भी अपनी जद में ले लिया है।
