Get App

Russia-Ukraine War से खासी बढ़ जाएगी लिविंग कॉस्ट, गीता गोपीनाथ ने जताई आशंका

Gita Gopinath ने कहा, एनर्जी और खाद्य पदार्थों के दाम बढ़ने से कई देशों में कॉस्ट ऑफ लिविंग खासी बढ़ने का अनुमान है

MoneyControl Newsअपडेटेड Mar 06, 2022 पर 11:52 AM
Russia-Ukraine War से खासी बढ़ जाएगी लिविंग कॉस्ट, गीता गोपीनाथ ने जताई आशंका
गोपीनाथ ट्वीट के जरिये बताया- यूक्रेन टेंशन पर दुनिया का क्या होगा असर

Gita Gopinath :  इंटरनेशन मॉनेटरी फंड (IMF) की पहली डिप्टी मैनेजिंग डायरेक्टर गीता गोपीनाथ ने कहा कि रूस-यूक्रेन जंग (Russia-Ukraine war) के दुनिया को खासे दुष्परिणाम भुगतने होंगे और जीवन यापन की लागत (cost of living) खासी बढ़ने का अनुमान है। गोपीनाथ ने 5 मार्च को एक ट्वीट के जरिये यह बात कही।

उन्होंने कहा, “एनर्जी और खाद्य पदार्थों के दाम तेजी से बढ़े हैं, इसलिए कई देशों में कॉस्ट ऑफ लिविंग खासी बढ़ने का अनुमान है। कंजमप्शन में इसका शेयर 30 फीसदी है और अफ्रीका में तो 50 फीसदी तक है। विशेष रूप से कमोडिटी इंपोर्टर्स देशों को इससे तगड़ा झटका लगेगा।”

अफ्रीका में सबसे ज्यादा बढ़ेंगी कीमतें

गोपीनाथ ने एक ग्राफ शेयर करके बताया कि उप सहारा अफ्रीका में खाद्य पदार्थों और एनर्जी की कीमतें सबसे ज्यादा बढ़ेंगी, जिसके बाद मध्य और पूर्वी यूरोप, मिडिल ईस्ट और पश्चिमी अफ्रीका, लैटिन अमेरिका और इमर्जिंग एशिया पर असर दिखाई देगा।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें