Russia Ukraine War : यूक्रेन सरकार ने रूस के क्रिप्टो यूजर्स (Russian crypto users) के खिलाफ एक बार फिर निशाना साधा। उसने कहा कि यह “सामान्य यूजर्स को नुकसान पहुंचाने” का समय है। वाइस प्राइम मिनिस्टर मिखाइलो फेदोरोव (Mykhailo Fedorov) ने ट्विटर के जरिये कहा कि वह “सभी बड़े क्रिप्टो एक्सचेंजेस (crypto exchanges) से रूसी यूजर्स के एड्रेसेज को ब्लॉक करने” की मांग कर रहे हैं। उन्होंने पहले रूस और बेलारूस के राजनेताओं से जुड़े डिजिटल वालेट (digital wallets) से जुड़ी जानकारी देने का अनुरोध करते हुए कहा था कि यूक्रेन की क्रिप्टो कम्युनिटी इस तरह के टिप्स उपलब्ध कराने वाले को “बड़ा रिवार्ड” देने की पेशकश करती है।
