सुनील दवंगे
सुनील दवंगे
भारत में मंदिर हमारी आस्था के साथ-साथ समृद्ध धार्मिक विरासत के भी प्रतीक हैं। भारत में कई ऐसे मंदिर हैं, जहां हर साल करोड़ों का चढ़ावा आता है। ऐसे ही महाराष्ट्र के शिरडी का साई बाबा दरबार में देश विदेश से श्रद्धालु आते हैं। साल भर में यहां करोड़ों रुपये का चढ़ावा चढ़ता है। इस बीच हैदराबाद के साई भक्त ने हाल ही में साई बाबा मंदिर में चांदी का एक मुकुट चढ़ाया है। इसके साथ ही 1.50 लाख रुपये नगद दान किया है। बेहतर कारागीरी से मढ़वाया हुआ मुकुट चढ़ाया गया है। इसके साथ ही थाली और गिलास शिरडी साईट्रस्ट को सौप दिया गया है।
3 लाख रुपये की लागत से चांदी का और बाकी सामान बनाया गया है। हैदराबाद के रहने वाले साई भक्त हरीनाथ रेड्डी ने यह दान किया है। वैसे तो साई बाबा को रोजाना सोने का मुकुट पहनाया जाता है। ऐसे में इस मुकुट को हनुमान मंदिर में बजरंगबली को पहनाया जायेगा।
साई भक्त हरिनाथ की पूरी हुई इच्छा
दरअसल, साई भक्त हरिनाथ रेड्डी की कई सालों पुरानी इच्छा था कि वो चांदी का मुकुट चढ़ाए। ऐसे में आज हरिनाथ की यह इच्छा पूरी हो गई। साई भक्त हरिनाथ का कहना है कि यह सब उनका है, उन्हीं को दिया गया है। बाबा को दान करने से ज्यादा ही मिलता है। यह भक्तों की भी होती है। वहीं जनवरी 2024 में बेंगलुरु के एक साईं भक्त ने साईंबाबा को आधा किलो वजन का 29 लाख रुपये का सोने का मुकुट चढ़ाया था। 504 ग्राम वजना का यह सोने का मुकुट खूबसूरती से उकेरा गया था। देखने में यह बेहद आकर्षक था। देश के सबसे धनी मंदिरों में से एक शिरडी के साईंबाबा को हर दिन लाखों का दान मिलता है। साईंबाबा के दर्शन के लिए हमेशा भक्तों का तांता लगा रहता है।
देश के सबसे अमीर मंदिरों की सूची में तीसरे स्थान पर
देश के सबसे अमीर मंदिरों की लिस्ट में तीसरे स्थान पर महाराष्ट्र के शिरडी में स्थित साई बाबा मंदिर है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, मंदिर के बैंक अकाउंट में 380 किलो सोना, 4,428 किलो चांदी और डॉलर और पाउंड जैसी विदेशी मुद्राओं के रूप में बड़ी मात्रा में धन के साथ-साथ लगभग 1,800 करोड़ रुपये जमा हैं।
हिंदी में शेयर बाजार, स्टॉक मार्केट न्यूज़, बिजनेस न्यूज़, पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App डाउनलोड करें।