Get App

Infosys के कर्मचारियों की सैलरी नहीं बढ़ी, जानिए कब तक करना होगा इंतजार

आईटी सेक्टर में सब कुछ अच्छा नहीं चल रहा है। सैलरी हाइक टालने से भी इसके संकेत मिल रहे हैं। देश की दूसरी सबसे बड़ी आईटी कंपनी इंफोसिस (Infosys) के एंप्लॉयीज को तगड़ा झटका लगा है। कंपनी ने कुछ एंप्लॉयीज की सैलरी हाइक को टाल दिया है। जानिए किन एंप्लॉयीज को बढ़ी हुई सैलरी नहीं मिली है और इसे लेकर कंपनी का क्या कहना है

Edited By: Moneycontrol Newsअपडेटेड Jul 12, 2023 पर 9:52 PM
Infosys के कर्मचारियों की सैलरी नहीं बढ़ी, जानिए कब तक करना होगा इंतजार
इंफोसिस समेत बाकी आईटी कंपनियां प्रोजेक्ट रद्द होने और इसमें गिरावट जैसी चुनौतियों से जुझ रही हैं।

देश की दूसरी सबसे बड़ी आईटी कंपनी इंफोसिस (Infosys) के एंप्लॉयीज को तगड़ा झटका लगा है। इंफोसिस ने सीनियर मैनेजमेंट लेवल से नीचे के एंप्लॉयीज की सैलरी हाइक को टाल दिया है। आमतौर पर यह अप्रैल से हो जाता है लेकिन इस बार आईटी सेक्टर दबावों से जूझ रहा है तो इसमें देरी के आसार जताए जा रहे थे लेकिन अब इसे टाल ही दिया गया है। आईटी सेक्टर में दबाव का यह एक और संकेत है। आईटी कंपनियां प्रोजेक्ट रद्द होने और इसमें गिरावट जैसी चुनौतियों से जुझ रही हैं।

मनीकंट्रोल से कई एंप्लॉयीज ने इस बात की पुष्टि की है कि उनकी सैलरी नहीं बढ़ी है। उनका यह भी कहना है कि इसे लेकर उन्हें कंपनी ने कोई जानकारी भी नहीं दी है। सीनियर मैनेजमेंट की सैलरी इस महीने बढ़नी है लेकिन अभी तक उन्हें भी इससे जुड़ी कोई जानकारी नहीं मिली है। यहां यह भी पक्के तौर पर नहीं कहा जा सकता है कि उनकी सैलरी हाइक रोक दी गई है या नहीं। इसे लेकर कंपनी ने पूछे गए सवालों का अभी तक कोई जवाब नहीं दिया है।

पहली बार नहीं हुआ है ऐसा

इंफोसिस ने अपने एंप्लॉयीज की सैलरी इस बार नहीं बढ़ाई है। हालांकि ऐसा नहीं है कि इसने पहली बार ऐसा किया है। इससे पहले कंपनी ने करीब तीन साल में कोरोना महामारी के समय कैश बचाने के लिए सैलरी हाइक नहीं करने का फैसला किया था। सैलरी हाइक पर रोक को अगले साल जनवरी 2021 में वापस लिया गया।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें