Get App

Sam Altman ChatGPT के जरिए दुनिया के लिए AI के रास्ते खोलने वाले व्यक्ति, कैसे Open AI से हुए बाहर

Open AI के CEO के तौर पर सैम ऑल्टमैन ने OpenAI को दुनिया की सबसे बड़ी AI कंपनी के रूप में स्थापित किया। कंपनी से सैम के शॉकिंग एग्जिट से बवाल मच गया है। उनके जाने के बाद कंपनी के को-फाउंडर और प्रेसिडेंट ग्रेग ब्रॉकमैन ने भी इस्तीफा दे दिया।

MoneyControl Newsअपडेटेड Nov 18, 2023 पर 1:42 PM
Sam Altman ChatGPT के जरिए दुनिया के लिए AI के रास्ते खोलने वाले व्यक्ति, कैसे Open AI से हुए बाहर
ChatGPT के रिलीज होने के बाद से ऑल्टमैन OpenAI का चेहरा बन गए।

Sam Altman एआई की दुनिया का वो नाम जिसने इस फील्ड को लोगों के बीच पहचान दिलाई। OpenAI के को-फाउंडर और CEO को अपने पद से इस्तीफा देना पड़ा, वजह बोर्ड को अब उनकी लीडरशिप पर भरोसा नहीं रहा। एक वक्त था जब Sam OpenAI के को-फाउंडर थे और एलॉन मस्क कंपनी के को-चेयर हुआ करते थे। हालांकि 2018 में एलॉन मस्क ने कंपनी से किनारा कर लिया। टेस्ला के साथ कंफलिक्ट ऑफ इंटरेस्ट के मद्देनजर एलॉन ने अपनी AI कंपनी xAI की शुरुआत की। एलॉन मस्क द्वारा की गई फाइनेंशियल मदद से 2015 में सैम ने OpenAI की शुरुआत की था। हालांकि बाद में टेक लीडर माइक्रोसॉफ्ट की बड़ी फंडिंग से वो अपनी कंपनी को पूरी तरह से ट्रांसफॉर्म कर पाए।

टेक एंत्रप्रेन्योर के रूप में रेवोल्युशन

एक टेक एंत्रप्रेन्योर के तौर पर सैम ने एक स्पोकपर्सन के तौर पर इंडस्ट्री के AI की ओर शिफ्ट पर बात की। AI कई पीढ़ियों के बाद टेक की दुनिया का एक बड़ा एडवांसमेंट है। ChatGPT के रिलीज होने के बाद से ऑल्टमैन OpenAI का चेहरा बन गए। कंपनी के स्थापना दिवस पर DevDay कांफ्रेंस के दौरान सैम ने एक कीनोट के जरिए अपडेट्स दी। इन अपडेट्स की मदद से वो टेक जाइंट्स माइक्रोसॉफ्ट और गूगल को टक्कर दे सकते हैं।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें