Get App

Sasur Damad Video: दामाद ने शादी में मांगी बाइक, ससुर ने सबके सामने चप्पलों से पीटा, देखें वीडियो

Sasur Damad Video: इन दिनों शादी में दहेज एक बहुत बड़ा अभिशाप बन गया है। यह दहेज का चलन दिनों दिन तेजी से बढ़ रहा है। ऐसे ही सोशल मीडिया में एक वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें दामाद की ओर मोटरसाइकिल की मांग की गई है। इसके बाद सुसर अपने दामाद की पिटाई कर रहे हैं। कुछ यूजर्स इसे रियल बता रहे हैं, तो कुछ स्क्रिप्टेड

Edited By: Jitendra Singhअपडेटेड May 10, 2023 पर 1:02 PM
Sasur Damad Video: दामाद ने शादी में मांगी बाइक, ससुर ने सबके सामने चप्पलों से पीटा, देखें वीडियो
लोगों को दहेज ना लेने और ना ही देने के लिए जागरूक किया जाता है। इसके लिए कई तरह के कदम उठाए गए हैं

Sasur Damad Video: दहेज प्रथा को रोकने के लिए सरकार ने कड़े कानून बनाए हैं। दहेज लेना और देना दोनों सामाजिक बुराइयों के साथ-साथ अपराध भी है। कई बार दहेज के चलते महिलाओं के साथ घरेलू हिंसा की खबरें आती रहती हैं। दहेज शादी के समय दुल्हन के ससुराल पक्ष को लड़की के परिवार की ओर से नकद या वस्तु के रूप में किया जाने वाला भुगतान है। दहेज को लेकर सोशल मीडिया में इन दिनों एक वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें दूल्हे ने बतौर दहेज मोटरसाइकिल की मांग कर दी। इसके बाद दूल्हे के होने वाले ससुर ने दामाद की चप्पलों से पिटाई कर दी।

दहेज के मामले इन दिनों काफी तेजी से बढ़ रहे हैं। ऐसे में लोगों को दहेज ना लेने और ना ही देने को लेकर जागरूक करने के लिए कई तरह के कदम उठाए जा रहे हैं। आज सरकार दहेज प्रथा को खत्म करने और बालिकाओं के उत्थान के लिए कोशिश में जुटी हुई है।

वीडियो हुआ वायरल

सोशल मीडिया पर एक क्लिप वायरल हो रहा है। जिसमें कथिक तौर पर दूल्हे ने मोटरसाइकिल की मांग कर दी। इसके बाद ससुर ने उसकी चप्पलों से पिटाई कर दी। कुछ लोग इस वीडियो को रियल बता रहे हैं। वहीं कुछ लोग इस वीडियो को स्क्रिप्टेड बता रहे हैं। वीडियो मे दिख रहा है कि एक बुजुर्ग शख्स दूल्हे का गिरेबान पकड़ कर उसे चप्पल दिखा रहे हैं। एक जगह तो चप्पल से पिटाई भी कर देते हैं। इसके साथ ही सुनाई दे रहा है कि हम जमीन बेच के तुमको मोटरसाइकिल दिलाए...। इस बीच कुछ अन्य लोग भी आ जाते हैं, और महिलाएं पारंपरिक गीत गाने लगती है। इसके बाद दूल्हा, दुल्हन का हाथ पकड़कर आगे बढ़ने लगता है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें