Sedition Law Explained: देश की सबसे बड़ी अदालत यानी सुप्रीम कोर्ट (SC) ने बुधवार को एक बेहद ही अहम आदेश पारित किया है। कोर्ट ने आदेश दिया है कि राजद्रोह कानून (Sedition Law) पर दोबारा विचार और फिर से जांच पूरी होने तक, IPC की धारा 124A के तहत कोई नया मुकदमा दर्ज नहीं किया जाएगा। इसके साथ ही कोर्ट ने यह भी कहा कि यह प्रक्रिया पूरी होने तक इस कानून के तहत पहले से मुकदमों का सामने कर रहे आरोपी भी जमानत के लिए अदालत का दरवाजा खटखटा सकते हैं।
