स्वीडन (Sweden) ने आधिकारिक तौर पर सेक्स को एक स्पोर्ट के रूप में घोषित कर दिया है। इतना ही नहीं अगले हफ्ते देश की पहली सेक्स प्रतियोगिता (Sex Championship) भी होने जा रही है। हां, हमें मालूम है कि आप यही सोच रहे हैं कि आखिर ये सेक्स प्रतियोगिता क्या है? उसका जवाब तो आपको इस खबर में आगे मिल ही जाएगा, लेकिन उससे पहले जान लीजिए कि सेक्स प्रतियोगिता में हिस्सा लेने वाले लोगों को हर रोज छह घंटे तक चलने वाले सेक्स सेशन में शामिल होना होगा। सेक्स टूर्नामेंट के विजेताओं का फैसला जजों का एक पैनल करेगा और फाइनल रिजल्ट में दर्शकों की राय भी शामिल होगी।
यूरोपियन सेक्स चैंपियनशिप 8 जून से शुरू होगी और छह हफ्तों तक चलेगी। इसमें हिस्सा लेने वाल कैंडिडेट को अपने मैच की ड्यूरेशन के आधार पर रोजाना 45 मिनट से 1 घंटे तक सेक्स एक्टिविटी करनी होंगी।
रिपोर्ट में दावा किया गया है कि सेक्स चैंपियनशिप के फैसले में दर्शकों की राय भी शामिल होगी और सेक्ट एक्टिविटी के कई पहलुओं पर भी उनकी नजरे रहेंगी। विजेताओं पर अंतिम फैसला कपल के बीच केमिस्ट्री, सेक्स के बारे में उनका ज्ञान, एंड्योरेंस लेवल आदि जैसे फैक्टर पर विचार करने के बाद किया जाएगा।
खास तौर से सेक्स और कामुकता पर संस्कृत ग्रंथ 'कामसूत्र' (Kamasutra) की जानकारी का इस फैसले पर ज्यादा असर होगा। इसलिए प्रतिभागियों को 'कामसूत्र' के बारे में उनकी जानकारी के आधार पर ही अंक मिलेंगे।
इसके अलावा, चैंपियनशिप ने गे और LGTQ लोगों को भी इसमें शामिल होने का मौका दिया और इस विविधता के प्रति सम्मान जताया है। सेक्स प्रतियोगिता के आयोजकों का मानना है कि सेक्स ओरिएंटेशन प्रतियोगिता में अहम भूमिका निभा सकती है और मैच के नतीजों पर भी इसका असर देखने को मिलेगा।
इस आयोजन पर अपना उत्साह दिखाते हुए, सेक्स प्रतियोगिता के आयोजकों ने कहा कि खेल रणनीति के एक हिस्से के रूप में सेक्सुअल ओरिएंटेशन को शामिल करना यूरोपीय देशों के बीच एक अहम विकास होगा।
सोशल मीडिया पर इस सेक्स प्रतियोगिता की घोषणा के यूजर्स के अलग-अलग रिएक्शन आ रहे हैं, जिसमें लोगों ने सेक्स से जुड़ी रुकावटों को दूर करने के कदम का समर्थन किया है, जबकि कुछ लोगों ने इस पर संदेह भी जताया है।