Get App

Flying Kiss: राहुल गांधी ने लोकसभा में दिया फ्लाइंग किस? BJP महिला सांसदों ने स्पीकर से की शिकायत, स्मृति ईरानी भी भड़कीं

Flying Kiss Row: केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने कहा कि बुधवार को अपना भाषण खत्म कर लोकसभा से बाहर जाते समय राहुल गांधी ने भारतीय जनता पार्टी (BJP) की महिला सांसदों को कथित तौर पर 'फ्लाइंग किस' के इशारे किए। राहुल गांधी के इस रिएक्शन पर कई बीजेपी महिला सांसदों की तरफ से लोकसभा स्पीकर को शिकायत की गई है। वहीं, लोकसभा में केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी इसे अभद्रता करार दिया

MoneyControl Newsअपडेटेड Aug 09, 2023 पर 3:05 PM
Flying Kiss: राहुल गांधी ने लोकसभा में दिया फ्लाइंग किस? BJP महिला सांसदों ने स्पीकर से की शिकायत, स्मृति ईरानी भी भड़कीं
Flying Kiss Row: इस घटना को लेकर बीजेपी सांसद शोभा करंदलाजे सहित अन्य महिला सांसदों ने स्पीकर से शिकायत की है

केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी (Smriti Irani) ने अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा के दौरान कांग्रेस सांसद राहुल गांधी (Rahul Gandhi) पर गंभीर आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि बुधवार (9 अगस्त 2023) को अपना भाषण खत्म कर लोकसभा से बाहर जाते समय राहुल गांधी ने भारतीय जनता पार्टी (BJP) की महिला सांसदों को कथित तौर पर 'फ्लाइंग किस (Flying Kiss)' के इशारे किए। राहुल गांधी के इस रिएक्शन पर कई बीजेपी महिला सांसदों की तरफ से लोकसभा स्पीकर को शिकायत की गई है। वहीं, लोकसभा में केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी इसे अभद्रता करार दिया। हालांकि, राहुल गांधी के रिएक्शन का वो क्षण संसद के कैमरे में कैद नहीं हुआ है।

इस घटना को लेकर बीजेपी सांसद शोभा करंदलाजे सहित अन्य महिला सांसदों ने स्पीकर ओम बिरला के समक्ष शिकायत भी की है। केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने कहा, "जिनको आज मुझसे पहले (राहुल गांधी का जिक्र करते हुए) वक्तव्य देने का अधिकार दिया गया उन्होंने जाते-जाते एक अभद्र लक्षण के दर्शन दिए। यह केवल एक स्त्रीद्वेषी व्यक्ति ही हो सकता है जो उस संसद में संसद की महिला सदस्यों के रहते हुए 'फ्लाइंग किस' दे। ऐसे गरिमाविहीन आचरण को इस देश के सदन में कभी नहीं देखा गया।"

वहीं, संसद के बाहर राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए स्मृति ईरानी ने कहा, "राह चलते सुना था कि औरतों को वो लोग जो कानून का उल्लंघन करते हैं वे इस प्रकार के अभद्र टिप्पणियां अथवा अभद्र संकेत देते हैं। ये नहीं पता था कि गांधी परिवार के संस्कार में भी एक संस्कार ये है।"

वहीं, केंद्रीय मंत्री और बीजेपी सांसद शोभा करंदलाजे ने कहा, "पहली बार ये हो रहा है कि संसद के एक सदस्य संसद के अंदर किसी महिला के सामने फ्लाइंग किस दे रहे हैं। वे क्या नेता हैं? हमने आज स्पीकर को शिकायत की है। हमने मांग की है कि CCTV फुटेज देखकर उनके खिलाफ कार्रवाई की जाए।"

सब समाचार

+ और भी पढ़ें