इस बार ग्रह-नक्षत्रों के हिसाब से अक्टूबर 2024 का महीना बहुत ही खास रहने वाला होगा। 2 अक्टूबर तो साल का दूसरा और आखिर सूर्य ग्रहण लगेगा। यह एक वलयाकार सूर्य ग्रहण होगा, जो आसमान में रिंग ऑफ फायर बनाएगा। इस दिन पितृ अमावस्या भी है। भारतीय समयानुसार, रात 9.47 बजे से सूर्य ग्रहण शुरू होगा। सूर्य ग्रहण समाप्त 3 अक्टूबर को तड़के सुबह 3.17 बजे होगा। सूर्य ग्रहण के 12 घंटे पहले सूतक काल का समय शुरू हो जाता है। मान्यताओं के अनुसार, सूतक काल के समय पृथ्वी का वातावरण दूषित होता है। सूतक के अशुभ दोषों से बचने के लिए जरूरी सावधानी बरतनी चाहिए।
