कुछ लोगों की जिंदगी में चाहे जितनी भी चुनौतियां आएं। वो उन्हें पार करके अपना एक खास मुकाम हासिल कर लेते हैं। ऐसे ही महाराष्ट्र के कोल्हापुर जिले के रहने वाले विनीत शिर्के है। शिर्के ने यह कर दिखाया है। राज्य सेवा मुख्य परीक्षा में कोल्हापुर के विनीत ने राज्य में सातवीं रैंक हासिल की है। उनका चयन डिप्टी कलेक्टर पद पर हुआ है। कोल्हापुर के रहने वाले विनीत शिर्के एक साधारण परिवार से हैं। उन्होंने हाल ही में आयोजित राज्य सेवा मुख्य परीक्षा परिणामों में राज्य में सफलता हासिल की है। शिर्के राज्य में सामान्य योग्यता सूची में सातवें स्थान पर हैं। ओबीसी श्रेणी में पहले स्थान पर हैं।