Get App

Superfoods: इन सुपरफूड्स को अपनी डाइट में करें शामिल, सेहत एकदम रहेगी फिट, बढ़ जाएगी उम्र

Superfoods: आजकल के युवाओं के फूड स्टाइल ने कई तरह की बीमारियों को जन्म दिया है। ज्यादातर पार्टियों में मिलने वाले भोजन में पोषक तत्वों की भारी कमी होती है। ऐसे में अपने आपको फिट रखना बेहद मुश्किल हो जाता है। सुपरफूड्स शरीर में इन्हीं पोषक तत्वों की कमी को पूरा करते हैं। अगर आप भी हेल्दी और लंबी जिंदगी जीना चाहते हैं तो इनका सेवन जरूर करें

MoneyControl Newsअपडेटेड Mar 01, 2023 पर 3:26 PM
Superfoods: इन सुपरफूड्स को अपनी डाइट में करें शामिल, सेहत एकदम रहेगी फिट, बढ़ जाएगी उम्र
सुपरफूड्स उन्हें कहा जाता है जिनमें पोषक तत्वों की काफी अधिक मात्रा पाई जाती है

Superfoods: भारतीय घरों में हर रसोई के अंदर आपको ढेरों सुपरफूड्स मिल जाएंगें। यह सेहत बनाने के साथ-साथ सुंदरता को निखारने का भी काम करते हैं। भले ही आप खूब वर्कआउट करते हों लेकिन शरीर को एनर्जी देने और फिट रखने के लिए हेल्दी डाइट बेहद जरूरी है। अगर आप अपनी डाइट में सुपरफूड्स को शामिल करते हैं तो आपके लिए फिट रहना और भी आसान हो जाएगा। सुपरफूड्स हमारे शरीर के लिए फायदेमंद होते हैं। इनमें पोषक तत्वों का खजाना भरा रहता है। हालांकि सुपर फूड्स का फायदा भी तभी है। जब हम बैलेंस्ड डाइट लें। सुपर फूड्स को भी बदल-बदल कर लें क्योंकि हर फूड आइटम के अपने फायदे होते हैं।

सुपरफूड्स उन्हें कहा जाता है जिनमें पोषक तत्वों की काफी अधिक मात्रा पाई जाती है। इसका मतलब है कि सुपरफूड्स में वो शक्ति पाई जाती है जो आपके शरीर में कम कैलोरी के साथ पोषक तत्वों की मात्रा को पूरा करते है। आइये जानते हैं इनके फायदों के बारे में..

अलसी के बीज

ये छोटे भूरे बीज पोषक तत्वों से भरे होते हैं। ओमेगा-3 फैटी एसिड की उच्च सामग्री शरीर के तेल के प्राकृतिक उत्पादन को बढ़ाती है। स्किन में नमी बनाए रखती है। अगर आप अपना वजन कम करना चाहते हैं तो यह सुपरफूड बेहतर साबित हो सकता है। इसके साथ ही यह कोलेस्ट्रॉल को कम करता है। ऐसे में यह दिल के लिए बेहद फायदेमंद है। बालों का झड़ना हमारे सामने आने वाली एक और आम समस्या है। अलसी के बीज के इस्तेमाल से बालों की ग्रोथ बढ़ती है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें