Surat Diamond Bourse: दुनिया की सबसे बड़ी ऑफिस बिल्डिंग्स की बात करें तो अमेरिका के पेंटागन का नाम सबसे पहले लिया जाता है। अमेरिका के रक्षा विभाग का ये खास हेडक्वार्टर बहुत बड़ा है। लेकिन अब भारत ने पेंटागन से ये खिताब छीन लिया है। सूरत में 4 साल में तैयार हुए सबसे बड़े डायमंड एक्सचेंज ने अमेरिका के पेंटागन से कई गुना बड़ी ऑफिस बिल्डिंग तैयार कर ली है। सूरत का ये ऑफिस अब दुनिया की सबसे बड़ी बिल्डिंग बन गया है। खबरों के मुताबिक इस साल नवंबर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस बिल्डिंग का उद्घाटन कर सकते हैं।
