एक बहुत बड़ा वॉलेट घोटाला सामने आया है, जिसमें गुरुग्राम की एक कंपनी ने लोगों से 5,000 करोड़ रुपए की ठगी की है। CNN-News18 की ओर से टॉकचार्ज नाम की कंपनी के खिलाफ की गई जांच में पता चला कि कैशबैक के नाम पर यूजर्स को कुछ ही महीनों में चौंका देने वाला रिटर्न ऑफर किया जा रहा था। पीड़ितों का आरोप है कि ये 5000 करोड़ रुपए का घोटाला है। कंपनी अप्रैल 2024 में बंद हो गई थी।
