Get App

Viral Video: तमिलनाडु में नाबालिग लड़की से जबरन शादी, ससुराल जाने से इनकार किया तो सरेआम उठा ले गया पति

Tamil Nadu Viral Video News: अवैध शादी में शामिल होने के आरोप में लड़की के माता-पिता, उसके पति, देवर और भाभी समेत पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पीड़ित 14 वर्षीय लड़की कक्षा 7वीं की पढ़ाई छोड़ चुकी है। यह शादी उसकी इच्छा के विरुद्ध कालीकुट्टई के 30 वर्षीय मथेश से कर दी गई थी

Akhilesh Nath Tripathiअपडेटेड Mar 07, 2025 पर 6:24 PM
Viral Video: तमिलनाडु में नाबालिग लड़की से जबरन शादी, ससुराल जाने से इनकार किया तो सरेआम उठा ले गया पति
Tamil Nadu Viral Video News: एक 14 वर्षीय मासूम बच्ची के साथ जबरन शादी कर अपने साथा ले जाया गया

Tamil Nadu Viral Video News: तमिलनाडु के कृष्णागिरी जिले के होसूर में जबरन बाल विवाह का एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां एक 14 वर्षीय नाबालिग लड़की से पहले जबरदस्ती शादी की गई और फिर उसे जबरन उठाकर ले जाया गया। वीडियो में एक युवा विवाहित लड़की को जबरन ले जाया जा रहा है, जबकि वह मदद के लिए चिल्ला रही है। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने मामले पर कार्रवाई की है।

पुलिस ने गुरुवार को बताया कि अवैध शादी में शामिल होने के आरोप में लड़की के माता-पिता, उसके पति, देवर और भाभी समेत पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पीड़ित 14 वर्षीय लड़की कक्षा 7वीं की पढ़ाई छोड़ चुकी है। यह शादी उसकी इच्छा के विरुद्ध कालीकुट्टई के 30 वर्षीय माथेश से कर दी गई थी।

इंडिया टीवी की रिपोर्ट के मुताबिक, नाबालिग लड़की की जबरन शादी 3 मार्च को कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु में दिहाड़ी मजदूर माधेश से करवा दी गई। शादी में लड़की की मां नागम्मा (29) ने भी साथ दिया था। शादी के बाद उसे जबरन माधेश के घर ले जाया गया। वहां लड़की ने बार-बार अपनी आपत्ति जताई।

शादी के बाद लड़की अपने पैतृक गांव थिम्मत्तूर लौट आई। उसने अपने माता-पिता और रिश्तेदारों से कहा कि उसे यह शादी पसंद नहीं है। फिर वह अपने पति के घर जाने से इनकार कर दी। इसके बाद माधेश और उसके बड़े भाई मल्लेश ने बच्ची को उसके रिश्तेदार के घर से जबरन उठाकर अपने गांव कालीकुट्टई ले जाने का फैसला किया।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें