कान्ट्रसेप्टिव कंपनी फैमि केयर (Famy Care) के फाउंडर जेपी तपारिया के परिवार ने देश की सबसे महंगी रेजिडेंशियल प्रॉपर्टी खरीदी है। तपारिया परिवार के सदस्यों ने मुंबई में समंदर के सामने 6 प्रॉपर्टीज 369 करोड़ रुपये में खरीदी है। इसे घरेलू मार्केट में लिस्टेड रियल एस्टेट डेवलपर मैक्रोटेक डेवलपर्स (Macrotech Developers) से उन्होंने खरीदा है। जैपकी के मुताबिक इसकी सेल डीड्स 29 मार्च 2023 को रजिस्टर हुई है। ब्रोकर्स का कहना है कि जितने में यह डील हुई है, उसके हिसाब से यह देश की सबसे महंगी रेजिडेंशियल प्रॉपर्टी हो सकती है। ये प्रॉपर्टीज लोढा मालाबार, वालकेश्वर रोड, मालाबार हिल और मुंबई में हैं। इनमें 20 कार पार्किंग्स हैं।
