भारत सरकार के केन्द्रीय पशु प्रजनन फार्म में थारपारकर नस्ल की गायों और बछियों की खुली बोली लगाने का कार्यक्रम आयोजित किया गया था। इसमें थारपारकर गाय की नीलामी ने अब तक के सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए। नीलामी में 85 किसानों और पशुपालकों ने रजिस्ट्रेशन कराया था। नीलामी में कुल 43 पशुओं को रखा गया था। जिसमें थारपारकर गाय संख्या 8034 की सबसे बड़ी बोली लगी। इस गाय के लिए 9.25 लाख रुपये की बोली लगाई गई। यह बोली महाराष्ट्र के सतारा जिले के निमसोड निवासी प्रगतिशील किसान और ब्रीडर पुष्कराज विठ्ठल ने लगाई थी। बाद में पुष्कराज ने इसे खरीद लिया।