गर्मियों के मौसम में भारत का पूरा मैदानी इलाके परेशान हुआ पड़ा है। देश के ज्यादातर मैदानी इलाके भीषण गर्मी की मार झेल रहे हैं। दिल्ली, यूपी और बिहार सहित कई सारे राज्यों में तापमान 40 डिग्री के पार चला गया है। इन तपती गर्मियों में खुद को तरोताजा रखने के लिए ज्यादातर लोग मौसमी फलों का सेवन भी करते हैं। गर्मियों के दिनों में आम, तरबूज, खरबूजा, लीची और ककड़ी जैसे कई सारे फलों की भरमार रहती है। ये फल ना केवल हमें न्यूट्रीशन देते हैं बल्कि हमारे शरीर में पानी की कमी को भी पूरा करते हैं। हालांकि कई सारे जगहों पर इन फलों की कीमत काफी ज्यादा होती है। साथ ही इन फलों में मिलावट करना भी आसान होता है। ऐसे में आज हम आपको एक ऐसे फल के बारे में बताने जा रहे हैं जो कि गर्मियों में आपके लिए खासा फायदेमंद हो सकता है।
बिहार में मिलता है ये बेहद ही सस्ता फल
बिहार का चौथा सबसे बड़ा शहर है पूर्णिया। यह शहर अपने अच्छे मौसम के लिए जाना जाता है। साथ ही यह शहर एक मौसमी फल के लिए भी खासा फेमस है। यह फल है ताड़ का फल, जो कि गर्मी के मौसम में खुद को तरोताजा रखने के लिए काफी अच्छा ऑप्शन है। ज्यादातर यह फल सड़के के किनारे स्ट्रीट वेंडर्स बेचते हैं। स्थानीय भाषा में इस फल को तारकुन कहते हैं। ताड़ का पेड़ साल भर में केवल एक बार ही फल देता है।
क्या कहा फल बेचने वाले ने
तारकून बेचने के लिए पूर्णिया के आरएन साव चौक के पास चूनापुर के दुकानदार मोहम्मद मुद्दी ने बताया कि वे इस फल को बेचने के लिए बाजार में आए हुए थे। उन्होंने कहा कि यह फल काफी दुर्लभ होता है और लोग साल भर में सिर्फ एक बार ही इसका सेवन कर पाते हैं। इस फल में गूदा और मीठा और ठंडा पानी भरा होता है। गर्मी के दिनों में यह फल लोगों को तरोताजा रखने में काफी सहायता भी करता है। मोहम्मद मुद्दी गर्मियों में लोगों को कोल्डड्रिंक या फिर कार्बोनेटेड पेय की जगह तारकुन फल के इस्तेमाल की सलाह देते हैं। वे कहते हैं कि यह फल केवल 5 रुपये में आता है। 50 रुपये में आप 1 दर्जन फलों को खरीद सकते हैं। वहीं 10 रुपये में दो फल खरीदे जा सकते हैं।
पाये जाते हैं कई सारे औषधीय गुण
ताड़ के इस दुर्लभ फल में कई सारे औषधीय गुण भी पाए जाते हैं। प्रिवेंशन सोशल मेडिसिन, गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज, पूर्णिया के डॉ. अभय कुमार ने न्यूज 18 के साथ बातचीत में कहा कि इस फल में कई सारे औषधीय गुण पाए जाते हैं। इस फल के ऊपरी हिस्से में एक एक सख्त परत होती है। वहीं फल के अंदरूनी हिस्से में नरम गूदा होता है। यह फल ना केवल काफी स्वादिष्ट होता है बल्कि कई सारे हेल्थ बेनिफिट भी देता है। यह फल कब्ज की समस्या का मुकाबला करने और उसे ठीक करने में भी सहायता करता है। इसके साथ ही यह फल दिल की कई सारी बीमारियों से भी लड़ने में सहायता करता है। यह फल विटामिन से भी भरपूर होता है जो कि कैंसर जैसी बीमारियों से भी लड़ने में सहायता करता है।