Traffic Challan: सड़क पर वाहन चलाते समय काफी चौकन्ना रहना चाहिए। ट्रैफिक नियमों का कड़ाई से पालन करना चाहिए। साल 2019 में मोटर व्हीकल एक्ट में बड़े बदलाव किए गए थे। जिसके बाद जुर्माने की रकम पहले के मुकाबले कई हजार अधिक हो गए हैं। अगर आप भी ट्रैफिक चालान के नियम से बचना चाहते हैं तो ट्रैफिक के नियमों को जानना बेहद जरूरी है। इसके साथ ही पालन भी करना चाहिए। एक बाइक चालक को ट्रैफिक नियमों का पालन नहीं करने पर 23000 रुपये का चालान काटा गया है। इस चालान को भरने के लिए शख्स की एक महीने की सैलरी खर्च हो गई।
ऐसे में अगर आप भी रोजाना मोटरबाइक लेकर घर से निकलते हैं तो ये खबर आपको जरूर पढ़ लेनी चाहिए। एक छोटी सी गलती आपको बड़ा झटका भी दे सकती है। अब आपके मन में यह भी सवाल आ रहा होगा कि इतना जुर्माना कैसे हो सकता है। तो आपको हम बताते हैं कि एक छोटी सी गलती कैसे आपकी जेब को ढीली भी कर सकती है।
ऐसे भारी पड़ता है जुर्माना
बिना ड्राइविंग लाइसेंस DL स्कूटी या बाइक चलाने के लिए 5000 रुपये का चालान किया जा सकता है। बिना रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट (RC) गाड़ी चलाने के लिए- 5000 रुपये का चालान हो सकता है। बिना इंश्योरेंस- 2000 रुपये का चालान, एयर पॉल्यूशन स्टैंडर्ड को तोड़ने के लिए कुल 10,000 रुपये का जुर्माना और बिना हेलमेट गाड़ी चलाने के लिए 1000 रुपये का जुर्माना भी भरना पड़ सकता है। ऐसे में घर से बाहर निकलते समय पूरी तरह अलर्ट होकर और पूरे नियम फॅालो करके ही वाहन चालाना चाहिए। नहीं तो आपरी जेब पर भारी पड़ सकता है।
23000 रुपये का भेजा गया चालान
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, दिल्ली के सुमित रस्तोगी नाम के शख्स पर बिना ड्राइविंग लाइसेंस, रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट, थर्ड पार्टी इंश्योरेंस, हेलमेट और वायु प्रदूषण मानकों के उल्लंघन के लिए कुल 23,000 रुपये का जुर्माना लगाया गया। जुर्माने की रकम देखकर वह चौंक गए। जुर्माने के बाद सुमित कुछ दिनों तक सो नहीं पाए। सुमित ने कहा कि यह जर्माने की राशि मेरी एक महीने की सैलरी के बराबर है। ऐसे में भारी जुर्माने से बचने के लिए सभी बाइक सवारों को ट्रैफिक नियमों का पालन करना जरूरी है।