Traffic Rule: उत्तर प्रदेश पुलिस का ही कट गया चालान, बिना हेलमेट के पकड़ी गई महिला कांस्टेबल

Traffic Rule: उत्तर प्रदेश में 1 नवंबर से यातायात महीने की शुरुआत हो गई है। इसका सर तब दिखा जब उत्तर प्रदेश के बांदा जिले में 3 पुलिसकर्मियों का चालान कट गया

अपडेटेड Nov 03, 2022 पर 3:16 PM
Story continues below Advertisement
उत्तर प्रदेश में 1 नवंबर से यातायात महीना शुरू हो गया है।

Traffic Rule: उत्तर प्रदेश में 1 नवंबर से यातायात महीने की शुरुआत हो गई है। इसे मंडलायुक्त, डीआईजी और एसपी की मौजूदगी में शुभारंभ किया गया। इसमें मंडल से लेकर जिले कई आला अफसरों ने हिस्सा लिया। पुलिस ने बच्चों के साथ मिलकर जागरूकता रैली भी निकाली। यातायात महीने के दूसरे दिन ही पुलिसकर्मी ही नियमों को दरकिनार करते नजर आए। पुलिसवाले बिना हेलमेट के बाइक चलाते नजर आए। इस बीच ट्रैफिक पुलिस ने रोक कर उनका चालान कर दिया। यह घटना उत्तर प्रदेश के बांदा जिले की है। जहां तीन पुलिसकर्मियों का चालान काटा गया है। इसमें एक महिला कांस्टेबल भी शामिल है।

1000-1000 रुपये के कटे चालान

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, चेकिंग के दौरान ट्रैफिक पुलिस को तीन पुलिसकर्मी दोपहिया वाहन में नजर आए, जो कि हेलमेट नहीं लगाए थे। ट्रैफिक पुलिस ने तीनों पुलिसकर्मियों का 1,000-1,000 रुपये का चालान काट दिया। यह देखकर आस-पास मौजूद लोग देखकर दंग रह गए। वहां मौजूद लोगों ने कहा कि नियम सबके लिए बराबर है। तीन पुलिसकर्मियों में एक महिला कांस्टेबल भी शामिल है। महिला कांस्टेबल ने कहा कि जल्दबाजी में हेलमेट भूल गई है। लेकिन उनकी यह दलील काम नहीं आई। बता दें कि निगरानी में सीओ लगाए गए थे। जिसके चलते सभी को चालान पर्ची पकड़ा दी गई। किसी प्रकार की महकमे का होने या फिर साहब की गुहार काम नहीं आई।


इस मामले में ट्रैफिक पुलिस का कहना है कि उन्होंने पूरी तरह से नियमों का पालन किया गया है। ट्रैफिक पुलिस ने बांदा के लोगों से सड़क सुरक्षा के नियमों का पालन करने की अपील की है। ट्रैफिक पुलिस के DSP सत्यप्रकाश शर्मा ने कहा कि यातायात माह के दूसरे दिन बांदा के क्योटरा चौराहा पर बिना हेलमेट या नियम का पालन न करने वालों की चेकिंग की गई। जिसमें कई लोगों के चालान काटे गए हैं। जिसमें 3 पुलिसकर्मी भी शामिल हैं।

Traffic Rules: देश में लागू हैं ट्रैफिक के अजीबोगरीब नियम, कार का इंजन चालू रहने पर कट सकता है चालान

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।