Traffic Rules: इस भाग-दौड़ भरी जिंदगी में कई बार ड्राइविंग के दौरान गलतियां हो जाती हैं। जैसे, कार ड्राइविंग के दौरान सीट बेल्ट लगाना भूल गए। बाइक चलाने के दौरान हेलमेट पननना भूल गए। गाड़ी की लाइट या हॉर्न ठीक से काम नहीं कर रहा है। ऐसी सभी स्थितियों में ड्राइवर की गलती मानी जाती है। ऐसे मामलों में कई बार पुलिस की बदसलूकी भी सामने आती है। लिहाजा वाहन चलाते समय ट्रैफिक के सारे नियमों की जानकारी होना बेहद जरूरी है। कभी-कभी पुलिस वाले वाहन की चाबी भी निकालने लगते हैं या हवा निकाल देते हैं।
