Get App

Train Accident: तमिलनाडु में ट्रेन हादसा! मालगाड़ी से टकराई मैसूर-दरभंगा एक्सप्रेस, दो डिब्बों में लगी आग; 12-13 बोगी पटरी से उतरीं

Train Accident In Tamil Nadu: तमिलनाडु में शुक्रवार को मैसूर-दरभंगा एक्सप्रेस ट्रेन एक मालगाड़ी से टकरा गई। टक्कर होने से 7 डिब्बे पटरी से उतर गए। ट्रेन नंबर 12578 मैसूर-दरभंगा एक्सप्रेस और एक मालगाड़ी के बीच टक्कर के बाद पोन्नेरी (कवरापेट्टई) के पास ट्रेन दुर्घटना हुई। टक्कर के बाद एक्सप्रेस की दो बोगियों में आग लग गई। फिलहाल, बचाव कार्य जारी है

Akhileshअपडेटेड Oct 11, 2024 पर 11:37 PM
Train Accident: तमिलनाडु में ट्रेन हादसा! मालगाड़ी से टकराई मैसूर-दरभंगा एक्सप्रेस, दो डिब्बों में लगी आग; 12-13 बोगी पटरी से उतरीं
Train Accident In Tamil Nadu: फिलहाल, किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। बचाव कार्य जारी है

Train Accident In Tamil Nadu: तमिनलाडु में ट्रेन हादसे की खबर आ रही है। तिरुवल्लूर जिले के कवरापेट्टई रेलवे स्टेशन पर मैसूर-दरभंगा एक्सप्रेस ट्रेन एक खड़ी हुई मालगाड़ी से टकरा गई।हादसे में कई यात्रियों के घायल होने की आशंका है। दरभंगा एक्सप्रेस और मालगाड़ी के बीच टक्कर होने से कुल 12-13 डिब्बे पटरी से उतर गए। दरभंगा एक्सप्रेस ट्रेन के दो डिब्बों में आग लग गई। बचाव दल और एंबुलेंस मौके पर पहुंच गए हैं।

यह दुर्घटना शुक्रवार रात में हुई। हादसे के बाद यात्रियों और रेलवे अधिकारियों में अफरा-तफरी मच गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टक्कर बहुत भयंकर थी। टक्कर के बाद मैसूर-दरभंगा एक्सप्रेस में सवार कई लोग घायल हो गए। हादसा पोन्नेरी-कवरप्पेट्टई रेलवे स्टेशनों के बीच चेन्नई-गुड्डूर सेक्शन में हुआ।

रेलवे पुलिस ने पीटीआई से कहा, "तमिलनाडु के कवरापेट्टई में एक्सप्रेस ट्रेन ने खड़ी ट्रेन को टक्कर मारी, कई लोगों के घायल होने की आशंका है। तमिलनाडु में एक्सप्रेस ट्रेन के दूसरी ट्रेन से टकराने के बाद आग लग गई। ट्रेन दुर्घटना के कारण कुछ डिब्बे पटरी से उतर गए, बचाव दल और एंबुलेंस मौके पर पहुंच रहे हैं।"

सब समाचार

+ और भी पढ़ें