Get App

Twin Tower Demolition: ट्विन टावर को गिरते हुए देखने के लिए आसपास की बिल्डिंग की बालकानियां हो रहीं बुक, चाय-नाश्ते के साथ पूरा 'शो' देखने की तैयारी

Twin Tower Demolition: सुपरटेक ट्विन टॉवर के चारों ओर गगनचुंबी बिल्डिंग्स की बालकनी 'VIP गैलरी' बनने जा रही है, क्योंकि लोग इन बालकनियों से ट्विन टावर को जमींदोज होते हुए देखना चाहते हैं

MoneyControl Newsअपडेटेड Aug 27, 2022 पर 2:39 PM
Twin Tower Demolition: ट्विन टावर को गिरते हुए देखने के लिए आसपास की बिल्डिंग की बालकानियां हो रहीं बुक, चाय-नाश्ते के साथ पूरा 'शो' देखने की तैयारी
Twin Tower को गिरते हुए देखने के लिए आसपास की बिल्डिंग की बालकनियां हो रहीं बुक

Twin Tower Demolition: नोएडा के सुपरटेक ट्विन टावर (Supertech Twin Tower) को रविवार (28 अगस्त) को गिरान करने की तैयारी पूरी हो चुकी है। एडिफिस इंजीनियरिंग कंपनी को इन दोनों इमारतों को ध्वस्त करने की जिम्मेदारी सौंपी गई है। एहतियात के तौर पर ट्विन टावर की नजदीकी जगहों एमराल्ड कोर्ट के 660 घर और ATS विलेज के 762 घर 28 अगस्त को सुबह 07 बजे खाली करा लिए जाएंगे।

एमराल्ड कोर्ट और एटीएस विलेज सोसाइटी के गाड़ियों की दूसरी पार्किंग व्यवस्था और बाग-बगीचों की सुरक्षा की जाएगी। मगर लोगों में इन गगनचुंबी इमारतों को ढहते हुए देखने का अलग ही क्रेज है।

ऐसे जानकारी सामने आई है कि सुपरटेक ट्विन टॉवर के चारों ओर गगनचुंबी बिल्डिंग्स की बालकनी 'VIP गैलरी' बनने जा रही है, क्योंकि लोग इन बालकनियों से ट्विन टावर को जमींदोज होते हुए देखना चाहते हैं।

Times of India के मुताबिक, ATS वन हैमलेट (सेक्टर 104), पार्श्वनाथ प्रेस्टीज (सेक्टर 93A) और दूसरी सोसायटियों में, जिन लोगों के घरों की बालकनी से ट्विन टावर गिरते हुए दिखेगा, उनके दोस्तों और रिश्तेदारों ने बालकनी को पहले ही 'बुक' कर लिया है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें