Udaipur Gangrape: राजस्थान से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। उदयपुर में एक 40 साल की महिला के साथ लिफ्ट देने के बहाने गैंगरेप का सनसनीखेज मामला सामने आया है। लिफ्ट देने के बहाने 40 वर्षीय महिला के साथ चलती कार में चार लोगों ने सामूहिक बलात्कार किया। महिला जैसे ही अपने घर से निकली, तभी इन चारों आरोपियों ने उसको लिफ्ट दी। लेकिन कुछ देर बाद महिला के कहने के बावजूद आरोपियों ने गाड़ी नहीं रोकी। उन्होंने उसको अगवा कर लिया। इसके बाद हाइवे पर गैंगरेप की वारदात को अंजाम दिया गया।
