Get App

Ujjain Rape Case: रेप के बाद अर्धनग्न और खून से लथपथ दर-दर भटकती रही बच्ची, मदद के लिए नहीं आया कोई आगे

Ujjain Rape Case: वीडियो में अर्धनग्न अवस्थान में घायल नाबालिग को घर-घर जाकर मदद मांगते देखा गया, लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ। यहां तक कि जब वह मदद के लिए एक शख्स के पास पहुंची तो उसके घर के बाहर खड़े एक व्यक्ति ने उसे भगा दिया। रिपोर्ट्स के मुताबिक, लड़की आखिरकार एक आश्रम पहुंची, जहां एक पुजारी ने उसे तौलिये से ढक दिया। इसके बाद उसे जिला अस्पताल ले जाया गया

Akhileshअपडेटेड Sep 27, 2023 पर 5:01 PM
Ujjain Rape Case: रेप के बाद अर्धनग्न और खून से लथपथ दर-दर भटकती रही बच्ची, मदद के लिए नहीं आया कोई आगे
Ujjain Rape Case: महाकाल थाने में मामला दर्ज कर लिया गया है और घटना की जांच जारी है

Madhya Pradesh Rape Case: मध्य प्रदेश के उज्जैन (Ujjain Rape Case) शहर में 12 साल की एक नाबालिक बच्ची से दरिंदगी का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। लड़की सोमवार को सड़क पर खून से लथपथ हालत में पाई गई। मेडिकल जांच में उसके साथ बलात्कार किए जाने की पुष्टि हुई है। कथित तौर पर बलात्कार के बाद खून लथपथ और अर्धनग्न हालत में लड़की मदद के लिए दर-दर भटकती रही, लेकिन कोई भी शख्स मदद के लिए आगे नहीं आया। यह घटना उज्जैन से लगभग 15 किमी दूर बड़नगर रोड पर CCTV कैमरे में कैद हो गई।

SIT गठित

पुलिस ने बताया कि मामले की जांच और CCTV फुटेज की जांच के लिए एक विशेष जांच दल (SIT) का गठन किया गया है। एक अधिकारी ने बुधवार को बताया कि 25 सितंबर को मिली लड़की संभवत: पड़ोसी राज्य उत्तर प्रदेश की रहने वाली है। हाालंकि, उसकी पहचान अभी तक नहीं हो पाई है, क्योंकि वह पुलिस को अपना नाम और पता ठीक से नहीं बता पा रही है।

इंसानियत शर्मसार

सब समाचार

+ और भी पढ़ें