इन दिनों 7 फीट की लौकी सोशल मीडिया और उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले में सुर्खियां बटोर रही है। हर कोई इस 7 फीट की लौकी को देखकर हैरान हो रहा है। दरअसल, जिले के किसान जियाउल हक ने यह लौकी उगाई है। वो प्राकृतिक तरीके से खेती करते हैं। उनके इस सफलता पर जिला अधिकारी भी किसान जियाउल हक को सम्मानित कर चुके हैं। आमतौर पर लौकी 1 फीट से डेढ़ फीट की होती है। लेकि जियाउल हक ने लौकी उगाकर कमाल कर दिया। जियाउल हक एक किसान परिवार से आते हैं।
