उत्तर प्रदेश (UP) में एक शादी जूता छुपाई (जूता चुराई) की रस्म के दौरान दुल्हन पक्ष की तरफ से की गई पैसों की मांगों को लेकर पूरी तरह से अराजकता और हिंसा में तब्दील हो गई। बवाल इतना बढ़ गया कि देखते ही देखते शादी का मंडप जंग का मैदान बना गया। दोनों पक्षों में जमकर लात-घूंसे चले। इतना ही नहीं, वायरल वीडियो में बाराती और घरातियों को कुर्सियों और बेल्टों से मारपीट करते देखा जा सकता है। मेहमानों ने एक-दूसरे पर कुर्सियों, लाठियों और बेल्ट से हमला किया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है।
