Get App

Varanasi Airport Incident: 6 दिन के बच्चे का टिकट लेकर एयरपोर्ट पहुंची महिला, उड़ान भरने से पहले पहुंच गई जेल, बॉटल की दूध से खुला बड़ा राज

वाराणसी के इंटरनेशनल एयरपोर्ट से एक बड़ी खबर सामने आई है। एक महिला ने 6 दिन के बच्चे का टिकट लिया। वो सुरक्षा एजेंसी को पार करते हुए बोर्डिंग पास हासिल कर लिया। महिला को आकासा एयरलाइंस पर सफर करना था। इस बीच एयरलाइंस के कर्मचारियों को कुछ शक है। इसी शक से जो परते खुली, उसे जानकर हर कोई हैरान रह गया

MoneyControl Newsअपडेटेड Aug 29, 2024 पर 1:15 PM
Varanasi Airport Incident: 6 दिन के बच्चे का टिकट लेकर एयरपोर्ट पहुंची महिला, उड़ान भरने से पहले पहुंच गई जेल, बॉटल की दूध से खुला बड़ा राज
महिला मानव तस्करी से जुड़ी हुई थी। इसका कर्ता धर्ता अस्पताल का डॉक्टर ही निकला।

Varanasi Airport Incident: देश की धर्म नगरी वाराणसी एयरपोर्ट पर बच्चों की खरीद-फरोख्त का बड़ा मामला सामने आया है। इस घटना में अस्पताल का सरगना मुख्य सरगना बताया जा रहा है। एक महिला ने 6 दिन के बच्चे का एयर टिकट निकाला। उसे बेंगलुरु जाना था। महिला के साथ में एक पुरुष भी था। महिला ने सुरक्षा एजेंसियों को पार करते हुए बोर्डिंग पास हासिल कर लिया। इसके बाद एयरलाइन के कर्मचारियों को उस पर शक होने लगा। फिर कर्मचारी उस पर लगातार अपनी निगाहें टिकाए हुए थे। कर्मचारियों ने शक होने पर CISF क इसकी जानकारी दी। फिर पुलिस को सूचना दी गई। इसके बाद पूछताछ में जो मामला सामने आया, उसे जानकर आपके पैरों तले जमीन धंस जाएगी।

दरअसल, महिला बच्चे को लेकर टहल रही थी। 6 दिन के बच्चे को महिला बॉटल से दूध पिला रही थी। ऐसे में एयरलाइंस के कर्मचारियों को कुछ शक हुआ। उसके उठने-बैठने का तरीका भी कुछ अलग था। जिससे शक सुई पुख्ता होती चली गई। इसके बाद एक के बाद एक परतें खुलती चली गई। महिला उड़ान भरने से पहले हवालात पहुंच गई।

जानिए क्या है पूरा मामला

यह पूरा मामला मानव तस्करी से जुड़ा हुआ है। महिला बच्चा खरीदने और बेचने का काम करती है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, वाराणसी से सटे चंदौली के दुल्हीपुर इलाके में केबी हॉस्पिटल है। इस अस्पताल का मालिक जमील खान बच्चों की खरीद-फरोख्त से जुड़ा हुआ है। जमील अपने आपको डॉक्टर बताता है। महिला ने इसी अस्पताल से 50,000 रुपये में बच्चा खरीदा था। डॉक्टर ने उसका बर्थ सार्टिफिकेट भी जारी किया था। पुलिस ने जमील, महिला और उसके साथ एयरपोर्ट आए पुरुष- (अशोक पटेल) को गिरफ्तार कर लिया है। पकड़ी गई महिला का नाम निधि बताया जा रहा है। पुलिस की पूछताछ में महिला ने बताया कि उसे कैसे इस अस्पताल से बच्चे को खरीदा था। महिला बच्चे को लेकर बेंगलुरु जा रही थी।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें