Get App

Vedanta फाउंडर अनिल अग्रवाल ने महिला विश्वविद्यालय की 100 लड़कियों को दी नौकरी, जानिए आखिर क्या है उनका इस यूनिवर्सिटी से नाता

अनिल अग्रवाल ने हाल ही में वनस्थली विद्यापीठ यूनिवर्सिटी का दौरा किया है। इसे वे सबसे पुराना महिला विश्वविद्यालय मानते हैं और यहां उनकी मां ने भी पढ़ाई की है। लिंक्डइन पोस्ट में अग्रवाल ने कहा कि विजिट के दौरान उन्होंने यूनिवर्सिटी के 100 महिलाओं को नौकरी पर रखने का निर्णय लिया

Edited By: Shubham Thakurअपडेटेड Feb 22, 2023 पर 9:10 PM
Vedanta फाउंडर अनिल अग्रवाल ने महिला विश्वविद्यालय की 100 लड़कियों को दी नौकरी, जानिए आखिर क्या है उनका इस यूनिवर्सिटी से नाता
वेदांता रिसोर्सेज (Vedanta Resources) ने राजस्थान के महिला विश्वविद्यालय वनस्थली विद्यापीठ से 100 महिलाओं को हायर किया है।

वेदांता रिसोर्सेज (Vedanta Resources) ने राजस्थान के महिला विश्वविद्यालय वनस्थली विद्यापीठ से 100 महिलाओं को हायर किया है। वेदांता के चेयरमैन और भारतीय उद्योगपति अनिल अग्रवाल ने यह जानकारी अपने एक लिंक्डइन पोस्ट पर दी है। दरअसल, अनिल अग्रवाल ने हाल ही में वनस्थली विद्यापीठ यूनिवर्सिटी का दौरा किया है। इसे वे सबसे पुराना महिला विश्वविद्यालय मानते हैं और यहां उनकी मां ने भी पढ़ाई की है। लिंक्डइन पोस्ट में अग्रवाल ने कहा कि विजिट के दौरान उन्होंने यूनिवर्सिटी के 100 महिलाओं को नौकरी पर रखने का निर्णय लिया।

यहां आना तीर्थ स्थान जैसा : अग्रवाल

अनिल अग्रवाल ने वनस्थली विद्यापीठ यूनिवर्सिटी के साथ कुछ तस्वीरें भी साझा की है। इन तस्वीरों के साथ उन्होंने लिखा कि विश्वविद्यालय में आकर ऐसा लगा जैसे किसी तीर्थ यात्रा पर जा रहे हों। उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय की अपनी यात्रा के दौरान उन्होंने यहां पढ़ने वाली 17,000 लड़कियों से मुलाकात की। उनका मानना है कि ये लड़कियां देश का भविष्य हैं और जो भी कंपनी उन्हें नौकरी पर रखेगी वह भाग्यशाली होगी।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें