आज की यह भागदौड़ भरी जिंदगी डिजिटल के साथ अर्थयुग भी है। हर कोई पैसे की पीछे भाग रहा है। लोग अपने जीवन में पैसा कमाने के लिए बहुत मेहनत करते हैं। अपनी पूरी जिंदगी पैसा कमाने में लगा देते हैं। लेकिन आज हम आपको एक ऐसा मामला बता रहे हैं। जिसे सुनकर आप हैरान रह जाएंगे। एक अरबपति के बेटे ने आध्यात्मिकता की खोज में अपनी अरबों की विरासत को छोड़ दिया है। जी हां चेन्नई सुपर किंग्स के पूर्व मालिक और जाने-माने दानवीर आनंद कृष्णन के बेटे वेन अजान सिरिपन्यो ने 18 साल की उम्र में ही भिक्षु बन गए हैं। उनकी संपत्ति करीब 40,000 करोड़ रुपये है।
