Get App

बदलते मौसम में बढ़ सकता है वायरल फीवर समेत कई बीमारियों का खतरा, जानिए कैसे करें बचाव

बदलते मौसम में वायरस और बैक्टीरिया ज्यादा सक्रिय हो जाते हैं। जिससे सर्दी, खांसी-जुकाम, बुखार जैसी कई तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ता है। इससे धीरे-धरे मच्छरों का प्रकोप बढ़ने लगता है। जिससे डेंगू का खतरा बढ़ जाता है। इन दिनों मलेरिया और टाइफाइड के मामले में इजाफा देखने को मिल रहा है। ऐसे में इनसे बचाव करना बेहद जरूरी है

Edited By: Jitendra Singhअपडेटेड Feb 28, 2023 पर 12:22 PM
बदलते मौसम में बढ़ सकता है वायरल फीवर समेत कई बीमारियों का खतरा, जानिए कैसे करें बचाव
वायरल फीवर से बचने के लिए इम्यूनिटी मजबूत होनी चाहिए

सर्दी की अब धीरे-धीरे विदाई होने लगी है। सुबह-शाम के वक्त को छोड़ दें तो दिन में अब गर्मी होने लगी है। बहुत से लोगों ने मोटे कंबल और जैकेटों को अलमारी में बंद करना भी शुरू कर दिया है। डॉक्टरों का भी मानना है कि यह नरम-गरम मौसम बीमारियां वाला होता है। इस मौसम में वायरस और बैक्टीरिया एक्टिव हो जाते हैं। जिससे सर्दी, खांसी-जुकाम, बुखार, गले में दर्द जैसी बीमारियां पनपने लगती हैं। इस मौसम में वायरल और बैक्टीरियल इंफेक्शन तेजी से बढ़ने लगता है। बैक्टीरियल इंफेक्शन को ठीक होने में ज्यादा वक्त लगता है। वायरल इंफेक्शन एक व्यक्ति से दूसरे व्यक्ति में तेजी से फैल सकता है।

यह आमतौर पर 5-7 दिनों में खत्म हो जाता है। यह कोई गंभीर बीमारी नही है। इसमें तेज बुखार, उल्टियां, सिर दर्द, बदन दर्द, कमजोरी और हर समय की थकान जैसे लक्षण नजर आने लगता है। इससे बचाव के लिए काफी सावधान रहने की जरूरत है।

इन बीमारियों का बढ़ सकता है खतरा

बारिश के मौसम में वायरल इंफेक्शन बहुत कॉमन बीमारी है। ये ऐसे लोगों को अधिक होता है जिनकी इम्यूनिटी कमजोर होती है। इसमें साधारण खांसी, जुकाम और बुखार जैसे वायरल इंफेक्शन शामिल हैं। इसके अलावा फंगल इंफेक्शन, बैक्टीरियल इनफेक्शन, पेट का इंफेक्शन और पैरों के इंफेक्शन आदि भी शामिल होते हैं। इसमें टाइफाइड, मलेरिया, डेंगू, चिकनगुनिया का खतरा बढ़ जाता है। इसके अलावा एलर्जी, ब्रोंकाइटिस और अस्थमा के मरीजों को परेशानी होने लगती है। इस वक्त मच्छरों का प्रकोप बढ़ने लगता है। चिकनगुनिया मादा एडीज मच्छर के काटने से पैदा होता है। इस मच्छर के काटने से करीब 3 से 7 दिन के बाद चिकनगुनिया के लक्षण मरीज में दिखाई देने लगते हैं।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें