Delhi Pollution की वजह से हवाई यात्रा हुई बाधित, Vistara ने अहमदाबाद और मुंबई की फ्लाइट्स को किया डाइवर्ट

दिल्ली में प्रदूषण के बढ़ने की वजह से विस्तारा को अहमदाबाद और मुंबई से आ रही फ्लाइट्स को डाइवर्ट कर दिया। AQI भले ही बेहतर हुआ है लेकिन धुंध की वजह से विजिबिलिटी कम होने के बाद ये फैसला लिया गया है। इसके अलावा GRAP Stage-III को दिल्ली NCR में लागू कर दिया है।

अपडेटेड Dec 02, 2023 पर 10:47 AM
Story continues below Advertisement
बुधवार को दिल्ली NCR में AQI में सुधार देखने को मिला है।

Vistara एयरलाइंस ने अहमदाबाद से दिल्ली जा रही फ्लाइट UK906 को दोबारा डायवर्ट कर अहमदाबाद लैंड करवाया। वहीं मुंबई से दिल्ली के लिए जा रही फ्लाइट UK954 को जयपुर डायवर्ट कर दिया। दिल्ली के खराब मौसम और कम विजिबिलिटी की वजह से इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट से फ्लाइट्स को डायवर्ट किया गया है। CPCB के मुताबिक दिल्ली का AQI बेहद खराब कैटेगरी में बना हुआ है। दिल्ली के आनंद विहार इलाके का AQI 388, अशोक विहार 386, लोधी रोड 349 और नेहरू स्टेडियम का 366 के AQI पर बना हुआ है।

दिल्ली NCR में AQI में दिखा सुधार


बुधवार को दिल्ली NCR में AQI में सुधार देखने को मिला। हल्की बारिश और हवा की वजह से थोड़ी राहत मिली है। कमीशन ऑफ एयर क्वालिटी मैनेजमेंट ने मंगलवार को दिल्ली NCR में ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान की स्टेज तीन लागू करने का ऐलान कर दिया है। एयर क्वालिटी में इंप्रूवमेंट के बाद ये फैसला लिया गया है। ये फैसला दिल्ली के कुछ हिस्सों में सोमवार और मंगलवार को हुई बारिश के बाद लिया गया। GRAP Stage-III AQI गंभीर स्थिति में होने पर लागू किया जाती है। इस दौरान 401-450 के AQI के चलते कंस्ट्रक्शन और इससे जुड़ी गतिविधियों पर रोक लगाई जाती है। सिर्फ रेलवे, मेट्रो, अस्पताल और स्वच्छता से जुड़े प्रोजेक्ट्स काम जारी रख सकते हैं। पब्लिक प्रोजेक्ट्स जैसे हाइवे, रोड्स और फ्लाईओवर्स भी अपना काम जारी रख सकते हैं।

ED ऑफिसर के यहां 13 घंटों तक चली रेड, 3 करोड़ की घूस के मामले में हुई गिरफ्तारी

इंडस्ट्रीज के फ्यूल यूसेज पर पाबंदी

इसके अलावा इंडस्ट्रीज जिनके पास PNG सप्लाई है लेकिन अप्रूव किए गए फ्यूल इस्तेमाल नहीं कर रहे हैं, उन्हें बंद रखने का निर्देश दिया गया है। जिन इंडस्ट्रीज के पास PNG नहीं है और अप्रूव किया गया फ्यूल इस्तेमाल नहीं होता है वो सिर्फ पांच दिन ही काम करेंगी। राज्य सरकार ने दिल्ली NCR में BSIII पेट्रोल और BSIV डीजल फॉर व्हीलर्स पर पाबंदी लगाई है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।