Get App

महाराष्ट्र के नासिक में गहराया जल संकट! जान जोखिम में डाल कुएं में उतरकर पानी निकालने को मजबूर हुईं महिलाएं, देखें वीडियो

नासिक में स्थित रोहिले गांव पानी की कमी का सामना कर रहा है, हालात यह है कि गांव की महिलाएं अपनी जान तक दांव पर लगाकर पीने का पानी लाने को मजबूर हैं

MoneyControl Newsअपडेटेड Apr 15, 2022 पर 4:42 PM
महाराष्ट्र के नासिक में गहराया जल संकट! जान जोखिम में डाल कुएं में उतरकर पानी निकालने को मजबूर हुईं महिलाएं, देखें वीडियो
एक छात्रा ने कहा कि उसे पानी लाने के लिए अपनी कक्षाएं छोड़नी पड़ती हैं

देश के कई हिस्सों में जारी भीषण गर्मी के बीच महाराष्ट्र में पानी को लेकर हाहाकार मच गया है। राज्य में कई जिलों के गांवों में लोगों को पीने का पानी तक नहीं मिल पा रहा है। नासिक (Water shortage in Nashik) के एक गांव से पानी की किल्लत की डराने वाली तस्वीरें सामने आई है।

नासिक में स्थित रोहिले गांव पानी की कमी का सामना कर रहा है। हालात यह है कि गांव की महिलाएं अपनी जान तक दांव पर लगाकर पीने का पानी लाने को मजबूर हैं। महिलाएं जान जोखिम में डालकर कुंए से उतरकर पीने का पानी भर रह रही हैं। हालांकि सरकारी अधिकारियों का दावा है कि इस साल नासिक में पिछले साल से बेहतर हालात हैं।

सामने आई भयावह तस्वीर

समाचार एजेंसी एएनआई ने एक वीडियो शेयर किया है जिसे आप देखकर हैरान रह जाएंगे। वीडियो में देखा जा सकता है कि कुएं के पास महिलाओं और बच्चों की भारी भीड़ है। बड़ी संख्या में कुएं के पास पानी भरने के लिए बर्तन रखे हैं। गर्मी के चलते कुएं के पानी का स्तर काफी नीचे चला गया है। पानी भरने के लिए दो महिलाएं जान जोखिम में डालकर सीढ़ियों के सहारे कुएं में उतर गई।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें