Get App

Watermelon Benefits: गर्मी के मौसम में खाएं तरबूज, फायदे सुनकर रह जाएंगे दंग

Watermelon Benefits: तरबूज में पानी की भरपूर मात्रा पाई जाती है। यह शरीर से विषाक्त पदार्थों को बाहर निकालने में मदद करता है। गर्मी के मौसम का इसका सेवन बेहद फायदेमंद माना जाता है। इसमें विटामिन A और C बड़ी मात्रा में पाई जाती है। तरबूज को गुणों की खान कहा जाता है। इसके सेवन से कई तरह परेशानियां दूर भाग जाती हैं

Jitendra Singhअपडेटेड May 01, 2023 पर 5:31 PM
Watermelon Benefits: गर्मी के मौसम में खाएं तरबूज, फायदे सुनकर रह जाएंगे दंग
तरबूज को खाने से कई कई तरह की बीमारियों को दूर भगाने में मदद मिलती है

Watermelon Benefits: बाजार में इन दिनों तरबूज के ढेर लेग हुए हैं। बाहर से सख्त नजर आने वाला तरबूज अंदर पानी-पानी रहता है। अंदर का हिस्सा लाल रंग का होता है। जिसे देखते ही हर किसी को खाने का मन करने लगता है। यह स्वाद में भी बेहद मीठा होता है। कहते हैं कि तरबूज गुणों की खान है। इसके सेवन से कई तरह की परेशानियों से छुटकारा पा सकते हैं। गर्मी के मौसम में इसके सेवन से आप चिलचिलाती गर्मी को भी मात दे सकते हैं। तरबूज में पानी की भरपूर मात्रा पाई जाती है। यह शरीर से विषाक्त पदार्थों को बाहर निकालने में मदद करता है। गर्मी के मौसम का इसका सेवन बेहद फायदेमंद माना जाता है।

भारतीय बाजार में तरबूज की कई किस्में हैं। जिनमें सुगर बेबी (Sugar Baby), पोनी येलो (Pony Yellow), टाइगर बेबी (Tiger Baby) हाइब्रिड स्ट्राइप्ड इंडियन (Hybrid Striped Indian), क्रिमसन स्वीट (Crimson Sweet) और ब्लैक डायमंड (Black Diamond) जैसी पॉपुलर किस्में शामिल हैं।

तरबूज के फायदे

तरबूज में विटामिन C भरपूर मात्रा में पाई जाती है। इससे इम्यूनिटी मजबूत होती है। तरबूज में पाया जाने वाला विटामिन A और बीटा-कैरोटीन का लेवल स्किन को हेल्दी रखता है। यह बालों की ग्रोथ में भी मदद करता है। अगर शरीर में किसी तरह की जलन है तो तरबूज इससे छुटकारा दिलाता है। मनीकंट्रोल से बातचीत करते हुए केयर हॉस्पिटल (Care Hospitals) हैदराबाद की जी सुषमा (G Sushma) का कहना है कि यह शरीर को हाइड्रेट रखता है। इसके सेवन से मुंहासे, झुर्रियों का खतरा कम हो जाता है। इतना ही नहीं तरबूज के सेवन से हार्ट रोग और कैंसर से बचाव में मदद मिलती है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें