Wayanad Landslide Satellite Images: केरल के पहाड़ी शहर वायनाड में हुए बड़े पैमाने पर भूस्खलन के दो दिन बाद भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) ने इस क्षेत्र में हुए व्यापक तबाही की सैटेलाइट तस्वीरें जारी की हैं। मंगलवार (30 अगस्त) को वायनाड में हुए बड़े पैमाने पर भूस्खलन में कम से कम 256 लोगों की जान चली गई और 206 लोग लापता हो गए। भारतीय सेना, NDRF और स्थानीय प्रशासन ने इस त्रासदी में फंसे लोगों का पता लगाने के लिए बड़े पैमाने पर खोज और बचाव अभियान चलाया है।
