Weather Forecast: अप्रैल का महीना शुरू होते ही भारत के मौसम में नए-नए मिजाज सामने आ रहे हैं। आज (9 अप्रैल 2024) भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने अगले कुछ दिनों में तमिलनाडु, कर्नाटक और तेलंगाना में लू यानी हीटवेव का अलर्ट जारी किया है। वहीं कई राज्यों में बारिश का अलर्ट भी जारी किया है। मौसम विभाग (IMD) ने 9 अप्रैल को ओडिशा, मध्य प्रदेश, विदर्भ और छत्तीसगढ़ में बारिश के साथ ओले गिरने की आशंका जताई है। वहीं राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में पारा इस हफ्ते 40 डिग्री तक पहुंच सकता है। इसकी वजह ये है कि यहां सामान्य से ऊपर तापमान रिकॉर्ड किया जा रहा है।
