देश के कई राज्यों में भीषण गर्मी पड़ रही है। जिससे लोगों के हाल-बेहाल हैं। बिहार, झारखंड, तेलंगाना, उत्तर प्रदेश में लोग गर्मी की मार झेल रहे हैं। मौसम विभाग (IMD) ने देश भर के कई राज्यों में हीटवेव का अलर्ट जारी किया है। इसके अलावा पहाड़ी राज्यों की बात करें तो पिछले कुछ दिनों से हिमाचल प्रदेश, जम्मू- कश्मीर और उत्तराखंड जैसे राज्यों में लगातार बारिश का दौर जारी है। ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी पड़ रही है। कहा जा रहा है कि आने वाले दिनों में देश के कुछ इलाकों में तापमान में और ज्यादा बढ़ोतरी हो सकती है।
