भारत में इन दिनों भीषण गर्मी पड़ रही है। वहीं कुछ राज्यों मे हल्की बारिश से मौसम खुशनुमा बना हुआ है। इस बीच मौसम विभाग ने 1 मई को पूर्वी भारत में और अगले 5 दिनों तक दक्षिण प्रायद्वीपीय क्षेत्र में भीषण गर्मी का अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग ने कहा है कि बुधवार के बाद स्थिति में सुधार हो सकता है। IMD ने मौसम का पूर्वानुमान जारी करते हुए कहा है कि अगले 5 दिनों के दौरान पूर्वोत्तर भारत में तूफान के साथ भारी बारिश हो सकती है। अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा में बारिश के आसार हैं।
