इन दिनों उत्तर प्रदेश में भीषण गर्मी पड़ रही है। मौसम विभाग ने कई जिलों के लिए हीटवेव का अलर्ट जारी किया है। आज (29 अप्रैल) और कल (30 अप्रैल 2024) को कानपुर नगर और- कानपुर देहात समेत बुंदेलखंड के कई जिलों में लू का अलर्ट जारी किया है। इस दौरान वेट बल्ब तापमान का माहौल होने की वजह से जितनी गर्मी होगी। उससे दो-तीन डिग्री अधिक लगेगी। इस माहौल में नमी रहती है, जिससे पसीना नहीं निकलता और अगर निकला भी तो सूखता नहीं है। इससे गर्मी अधिक लगती है। इस दौरान पारा कई जिलों में 40 डिग्री सेल्सियस से अधिक जा सकता है।
