Weather Update: देश के कई राज्यों में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। राजधानी दिल्ली समेत कई राज्यों में कोहरा और शीतलहर लोगों की परेशानियों का सबब बन रहा है। मौसम विभाग के अनुसार, पंजाब, हरियाणा, यूपी, बिहार, दिल्ली, राजस्थान, मध्य प्रदेश में आज यानी रविवार (31 दिसंबर) को घना कोहरा छाया रह सकता है। वहीं रविवार से लेकर कल नए साल तक घने कोहरे का रेड अलर्ट जारी किया 1 जनवरी तक राजधानी दिल्ली एनसीआर समेत कई राज्य घने कोहरे की चादर में लिपटे रहेंगे। देश के नॉर्थ हिस्सों में घना कोहरा छाया रह सकता है।
