Weather Update: देश में इस समय गर्मी ने पूरी तरह से दस्तक दे दी है। उत्तर भारत के राज्यों में चिलचिलाती गर्मी का कहर जारी है। वहीं कुछ राज्यों में बारिश की वजह से मौसम सुहावना भी हो गया है। मौसम विभाग ने आज (20 अप्रैल 2024) कहीं बारिश तो कहीं बर्फबारी तो कहीं लू का अलर्ट जारी किया है। जम्मू कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखण्ड में तूफान, बारिश और बर्फबारी की चेतावनी जारी की है। वहीं पंजाब और हरियाणा में गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना जताई है। इसके अलावा महाराष्ट्र, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, छत्तीसगढ़, ओडिशा, मध्य प्रदेश, पश्चिम बंगाल, उत्तर प्रदेश, झारखंड, गुजरात और तमिलनाडु में लू की चेतावनी जारी की है।
