देश के कई राज्यों में भीषण गर्मी पड़ रही है। कई शहरों में तापमान 45 डिग्री सेल्सियस के के पार चला गया है। इस बीच भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (India Meteorological Department -IMD) ने कई राज्यों में लू चलने का अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के मुताबिक, 18 मई से पूर्वी क्षेत्र में हीटवेव की स्थिति बनी रहेगी। राजस्थान, पंजाब, उत्तर प्रदेश और हरियाणा में 20 मई तक लू सकती है। वहीं बिहार और पश्चिम बंगाल में 19 मई तक और ओडिशा में 20 मई तक लू चल सकती है। वहीं मौसम विभाग ने दक्षिण प्रायद्वीपीय भारत में तूफान, बिजली और तेज हवाओं के साथ भारी बारिश की आशंका जताई है।
