Weather Update: देश भर में इन दिनों मौसम मिजाज कुछ अलग नजर आ रहा है। कहीं भीषण गर्मी तो कहीं रिमझिम बारिश देखने को मिल रही है। मौसम विभान दिल्ली समेत कई राज्यों में इस हफ्ते बारिश की संभावना जताई है। आज (24 अप्रैल) मौसम विभाग ने बिहार, पश्चिम बंगाल, झारखंड और ओडिशा में लू चलने की आशंका जताई है। वहीं मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र और गुजरात के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश होने की संभावना जताई है। बता दें कि कल (23 अप्रैल) दिल्ली में हुई बारिश के कारण इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर 15 फ्लाइट्स को डायवर्ट करना पड़ा था।
