Get App

Weather Update: इस हफ्ते इन राज्यों में हो सकती है बारिश, चल सकती है लू, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

IMD weather updates: मौसम विभाग के मुताबिक, अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में बारिश होने के आसार हैं

MoneyControl Newsअपडेटेड Apr 03, 2022 पर 11:58 AM
Weather Update: इस हफ्ते इन राज्यों में हो सकती है बारिश, चल सकती है लू, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट
मौसम ने कई राज्यों में हीटवेव की दी चेतावनी

IMD Weather Updates: उत्तर भारत में पारा तेजी से ऊपर की ओर जा रहा है। वहीं कुछ राज्यों में बारिश जैसे हालात भी बने हुए हैं। मौसम विभाग (India Meteorological Department – IMD) ने आशंका जताई है कि 4 अप्रैल से यानी सोमवार से अरुणाचल प्रदेश, असम और मेघालय में भारी बारिश हो सकती है। मौसम विभाग ने ये भी चेतावनी दी है कि 6 अप्रैल को दक्षिण अंडमान सागर (South Andaman Sea) और उसके आसपास एक ऊपरी हवा का चक्रवाती परिसंचरण (cyclonic circulation) बनने के आसार हैं।

IMD के मुताबिक, अगले 5 दिनों में अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा में बारिश हो सकती है। अरुणा चल प्रदेश और असम में मौसम विभाग ने 5 अप्रैल को भारी बारिश की आशंका जताई है। पश्चिम बंगाल और सिक्किम में भी 4 अप्रैल को भारी बारिश हो सकती है। 3 और 4 अप्रैल को मेघायल में भी भारी बारिश हो सकती है।

मौसम विभाग ने अपने बुलेटिन में आगे कहा है कि 3 अप्रैल को असम, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश, नागालैंड, मणिपुर और त्रिपुरा में गरज के साथ बिजली गिरने के आसार हैं। वहीं अगर दक्षिण भारत की बात करें तो मौसम विभाग ने कहा है कि अगले 5 दिनों के दौरान केरल, माहे में बारिश हो सकती है। वहीं अगले 5 दिनों के दौरान, तमिलनाडु, पुदुचेरी, कराइकल, कर्नाटक के तटीय और आंतरिक इलाकों में हल्की बारिश होने की संभावना है। इसके साथ ही 6 अप्रैल को आंध्र प्रदेश और तेलंगाना में भी हल्की बारिश हो सकती है।

Weather Updates April: इन राज्यों में अप्रैल में भी जारी रहेगी भीषण गर्मी और लू का प्रकोप, IMD ने बारिश की भी जारी की चेतावनी

सब समाचार

+ और भी पढ़ें