Weather Update: देश के कई राज्यों में कड़ाके की ठंड में कमी आई है। हालांकि अभी फिर से मौसम के बदलने का अनुमान जताया गया है। मौसम विभाग (IMD) ने उत्तरी और पश्चिमी भारत के लिए अलर्ट जारी किया है। इसमें अगले कुछ दिनों में ओलावृष्टि और भारी बारिश की आशंका जताई गई है। मौसम विभाग के मुताबिक, पंजाब में 18 से 22 फरवरी के बीच तेज हवाओं के साथ बारिश, आंधी, बिजली गिर सकती है। वहीं कुछ इलाकों में ओले भी गिर सकते हैं। हरियाणा, चंडीगढ़, पश्चिमी उत्तर प्रदेश में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।
