इस बार अब तक की मानसूनी बारिश कुछ असमान ही रही है। कुछ राज्यों में बहुत कम बारिश हुई है, जबकि कुछ राज्यों में बहुत ज्यादा बारिश हुई है। इस बीच मौसम विभाग (India Meteorological Department - IMD) ने बताया कि जुलाई महीने में सामान्य से 9 फीसदी ज्यादा बारिश दर्ज की गई है। जुलाई में इस औसत से ज्यादा बारिश से जून का सूखा भी भर गया है। जबकि देश मध्य क्षेत्र में सामान्य से 33 फीसदी अधिक बारिश हुई है। मानसून के पहले 2 महीने में कुल बारिश भी सामान्य से 1.8 फीसदी ज्यादा रही है। जून महीने में मानसून की एंट्री हुई थी। हालांकि जून के मध्य में मानसून की रफ्तार थम गई थी।
