Coat and blazer Difference: बदलते वक्त के साथ लोगों के पहनावे में भी बदलाव आता रहता है। अब लोगों का फैशन सेंस बदल चुका है। आजकल एक ही तरह के लोग कपड़े पनना बहुत कम पसंद करते हैं। एक समय वो था कि जब पिता एक ही थान के कपड़े से सभी बेटों को एक जैसे कपड़े सिला देत थे। लेकिन अब समय बदल चुका है। आज एक ही तरह के कपड़े को पुरुष और महिलाएं दोनों पहन रहे हैं। फिर चाहे ये टीशर्ट हो, जूता या कोट हो। आप सभी ने बिजनेस मीटिंग और बड़ी-बड़ी पार्टियों में लोगों को कोर्ट और ब्लेजर पहने हुए जरूर देखा होगा।
