'दोस्त बनाना अच्छा है, लेकिन पैसा कमाना...' Whatsapp स्कैमर ने शख्स को दिया जिंदगी का सबसे बहुमूल्य ज्ञान

Whatsapp से संबंधित धोखाधड़ी की खबरों के बीच एक अजीबोगरीब पोस्ट सामने आया है, जहां स्कैमर ने बेंगलुरु के एक शख्स को जिंदगी का सबसे अहम सबक सिखा गया। महेश नाम के एक ट्विटर यूजर ने एक स्कैमर के साथ चैट का स्क्रीनशॉट शेयर किया है, जिसने इंटरनेट पर तूफान ला दिया है

अपडेटेड Jun 07, 2023 पर 2:53 PM
Story continues below Advertisement
WhatsApp स्कैम का शिकार आजकल लाखों लोग हो रहे हैं

WhatsApp Scams in India: सोशल नेटवर्किंग साइट व्हाट्सऐप (WhatsApp) पर स्कैमर्स (Scammer) की तरफ से भेजे जा रहे मैसेज की संख्या पिछले कुछ हफ्तों में काफी तेजी से बढ़ी है। WhatsApp स्कैम का शिकार आजकल लाखों लोग हो रहे हैं। हालांकि, व्हाट्सऐप से संबंधित धोखाधड़ी की खबरों के बीच एक अजीबोगरीब पोस्ट सामने आया है, जहां स्कैमर ने बेंगलुरु के शख्स को जिंदगी का सबसे अहम सबक सिखा गया। महेश नाम के एक ट्विटर यूजर ने एक स्कैमर के साथ चैट का स्क्रीनशॉट शेयर किया है, जिसने इंटरनेट पर तूफान ला दिया है।

दरअसल, इन दिनों सोशल मीडिया पर 'व्हाट्सऐप स्कैम' से जुड़ा एक अनोखा चैट वायरल हो रहा है। पीड़ित शख्स ने कथित स्कैमर से चैट के बाद उसका स्क्रीनशॉट ट्विटर पर पोस्ट कर दिया और देखते ही देखते यह वायरल हो गया। शख्स ने कहा कि स्कैमर ने उसे जिंदगी का एक अहम पाठ पढ़ा दिया।

स्कैमर ने चैट की शुरुआत में लिखा, "नमस्ते! मेरे पास आपके साथ शेयर करने के लिए कुछ है। क्या मुझे आपके कीमती समय में से कुछ वक्त मिलेगा?" इस पर शख्स ने जवाब दिया, "मैं दोस्त बनाना चाहता हूं।"


फिर स्कैमर ने जवाब दिया, "हाय, यह Vien है, मैं ग्लोबल ग्रुप ऑफ कंपनीज से हूं, क्या आप पार्ट टाइम या फिर परमानेंट जॉब खोज रहे हैं जिसकी मदद से आप 5-30 मिनट में 500-5000 रुपये कमा सकें?"

इसके जवाब में महेश ने लिखा, "वह ईमानदार होते हैं और इस ग्रह पर बाकी लोगों की तरह दोगले नहीं होते।" इस पर स्कैमर ने रिप्लाई किया, "दोस्त बनाना अच्छी बात है, लेकिन पैसे कमाना ज्यादा बेहतर है। जीवन सिर्फ प्यार और दोस्तों के बारे में नहीं है, पहले अपने बारे में सोचें... पहले सोचें कि आप इस दुनिया में कैसे रहेंगे।"

वायरल हुई बातचीत

व्हाट्सऐप चैट का यह स्क्रीनशॉट ट्विटर यूजर 'महेश (@mister_whistler)' ने 4 जून को पोस्ट किया और लिखा, "आज एक व्हाट्सऐप स्कैमर ने मुझे एक अहम सीख दी।" शख्स के इस ट्वीट को खबर लिखे जाने तक 5 लाख 89 हजार से ज्यादा व्यूज और 8,631 लाइक्स मिल चुके हैं। इसके साथ ही सैकड़ों यूजर्स ने इस पर कमेंट किए हैं।

महेश और घोटालेबाज के बीच हुई बातचीत वायरल हो गई है। एक यूजर ने लिखा, "यह बातचीत बहुत मायने रखती है भाई।" एक दूसरे ने कहा, "ये लोग उन लोगों की तुलना में अधिक ईमानदार हैं, जिन्हें मैं हर दिन देखता हूं और सामना करता हूं।"

ये भी पढ़ें- Maruti Suzuki Jimny 12.74 लाख रुपए में लॉन्च, डिलीवरी शुरू, Thar को देगी टक्कर

एक यूजर ने कमेंट करते हुए कहा कि लाख रुपये की बात कही है। दूसरे ने लिखा कि यह Tedx व्हाट्सऐप है। वहीं अन्य ने लिखा कि स्कैमर ने तो कमाल ही कर दिया। पिछले कुछ हफ्तों में भारतीय व्हाट्सऐप यूजर्स को कई फर्जी नंबरों से कॉल और मैसेज प्राप्त हुए हैं।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।